व्यापारियों ने उठाई मांग, बंद की जाएं चैक पोस्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चैक पोस्ट को बंद करने की मांग की है। कहा कि चैक पोस्ट के नाम पर व्यापारियों व आमजन का उत्पीड़न किया जा रहा है। चैक पोस्ट बंद करवाने के लिए जल्द ही व्यापारी आंदोलन भी चलाएंगे।
व्यापार मंडल सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने कहा कि कौड़िया चैक पोस्ट पर व्यापारियों व आमजन का उत्पीड़न हो रहा है। अधिकारी तलाशी के नाम पर लोगों को परेशान करते हैं। पूर्व में कई बार चैक पोस्ट को समाप्त करने की मांग उठाई गई थी। लेकिन, अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि जल्द ही समस्या को लेकर आमजन के साथ मिलकर आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री लाजपत राय भाटिया, प्रदेश संगठन मंत्री अजय गुप्ता, जितेंद्र कैंथोला, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रमेश सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *