व्यापारी बोले मेला क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाओ

Spread the love

हरिद्वार()। राज्य व्यापार मंडल महानगर की बैठक शनिवार को देवपुरा के होटल में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों ने मेला क्षेत्र रोड़ी बेलवाला में बढ़ते अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जताकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों का कब्जा बढ़ने से स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है। मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक सरिता पुरोहित ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता। अवैध अतिक्रमण से व्यापारिक वातावरण खराब होता है, इसलिए प्रशासन को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने करते हुए संगठन में निरंतर बढ़ रही सदस्य संख्या को सकारात्मक बताया। इसी दौरान महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष सोनल गर्ग, विपिन खन्ना, मोनू शर्मा, रिक्की अरोड़ा और विपिन गुप्ता बनाये गए। जबकि महामंत्री अंकित माहेश्वरी, अनंत पांडे, संदीप गोस्वामी और मुकुल सैनी को बनाया गया। संगठन मंत्री चंदर संसारिया, रोहित रौतेला और पंकज भारद्वाज को नियुक्त किया गया। सचिव सोनू गुप्ता, राकेश बिष्ट, तुषार चौधरी और मनोज बिश्नोई और प्रवक्ता सागर कुमार प्रजापति का बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *