कोटद्वार में सर्वे करने आयी जीएसटी टीम को व्यापरियों ने रोका

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार में आज राज्य कर विभाग ळैज् की टीम द्वारा दुकानों में निरीक्षण किया और देखा की व्यापारियों द्वारा क्रय विक्रय की जानकारी विभाग को सही रूप से दी जा रही है या नहीं। इस दौरान व्यापार मंडल ने इसका विरोध करते हुए कहा की ये सभी जानकारी पोर्टल पर अनलाइन उपलब्ध है तो फिर क्यों आखिर व्यापारियों को जबरदस्ती परेशान किया जा रहा है। और राज्य कर विभाग ळैज् की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे का विरोध किया गया। व्यापारियों के अनुसार कोरोना काल के बाद से ज्यादातर व्यापारी काफी नुकसान में है वही अब फिर एक बार कोरोना के केस बढ़ने से व्यापारियों की चिंता बढ़ रही है। वही सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर का कहना है की उच्चाधिकारियों के आदेश पर ये सर्वे किया जा रहा है जो एक विभागीय प्रक्रिया है जिसमें देखा जाता है की जो फार्म क्रय विक्रय कर रही है वो वास्तव में अपने प्रतिष्ठान व दिए गए पते पर चल भी रही है अथवा नहीं। साथ ही क्रय विक्रय का रिकर्ड भी देखा जाता है की विभाग को दी जा रही जानकारी सही है या नही, जिसका विरोध व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट सहित अन्य लोगों द्वारा किया जा रहा था जिस कारण सर्वे पूरा नहीं हो पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *