व्यापारियों ने खुद किया सतपुली में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सतपुली ने एक सप्ताह तक पूर्ण लॉकडाउन किये जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में व्यापार मंडल सतपुली ने एक पत्र सतपुली थानाध्यक्ष को सौंपा है।
सतपुली थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को सौंपे पत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी और महामंत्री धीरेंद्र नेगी ने संयुक्त रूप से बताया कि सतपुली बाजार नयारघाटी का मुख्य बाजार है और लगातार लोगों का इस बाजार में आवागमन लगा रहता है। कोरोना माहमारी के कारण कोरोना के मरीज आये दिन बढ़ते जा रहे है और इस बीमारी से लोगों की असमय मौत हो रही है। उन्होंने बताया कि नयारघाटी क्षेत्र में भी कई गांवों में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते सतपुली बाजार में संपूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने का निर्णय लिया गया है। सतपुली थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सतपुली के निर्णय की सराहना की है। कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के निर्णय में उनका सहयोग किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी मनीषा जोशी का कहना है कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सतपुली की ओर से दिये गए पत्र को एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी और जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को भेज दिया जायेगा। जो भी निर्णय होगा उसका पालन कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *