शहर में पटाखा दुकान लगाने पर अड़े व्यापारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दीपावली को देखते हुए कुछ व्यापारियों ने प्रगति मैदान तो कुछ ने ग्रास्टनगंज मैदान में पटाखा दुकान लगाई हुई है। वहीं, शहर के कुछ व्यापारियों ने शहर में ही पटाखा दुकान लगाने के लिए पुलिस से वार्ता की, लेकिन पुलिस ने शहर में पटाखा दुकान लगाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कोतवाली में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि शहर के व्यापारियों के लिए प्रगति मैदान व ग्रास्टनगंज दूर है। ऐसे में उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के बाहर ही पटाखा दुकान लगाने की इजाजत दी जानी चाहिए। कहा कि कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों को दीपावली पर बेहतर व्यापार की उम्मीद है, लेकिन पटाखा लगाने के लिए जगह चिन्हित करने के बाद मुश्किले बढ़ गई है। व्यापारियों को ग्रास्टनगंज व प्रगति मैदान में खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद नहीं है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शहर में पटाखा दुकान लगाने से खतरा बना रहता है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्थान चिन्हित किया गया है। व्यापारियों को चिन्हित स्थापन पर ही दुकान लगानी होगी। इस मौके पर तिलक राज भाटिया, अशोक प्रजापति, मदन प्रजापति, विपिन कुमार, आशीष, सौरभ वर्मा, पवन बंसल, कार्तिक भाटिया, गोयल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *