मासिक बंद न करने वाले व्यापारियों पर लगेगा जुर्माना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मासिक बंदी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मासिक मंदी न करने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
गुरूवार को अयोजित बैठक में मासिक बंदी न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ जुर्माना लगाए जाने सहित मासिक बंदी को सुचारू रुप से लागू किए जाने को लेकर कमेटी गठित की गई। कमेटी में मनीष खुगशाल, कमलेश डुकलान, शरीफ अहमद, गुमान सिंह सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि वाहनों को बाजार में वन वे सिस्टम को सही तरीके से लागू किए जाने, बाहर से आने वाले वाहनों को पार्किंग की जगह बाजार में मुहैया किए जाने, बाजार में बिना मतलब के वाहनों को व टैक्सियों को पार्क करने को लेकर उपजिलाधिकारी से प्रतिनिधि मण्डल मुलाकात करेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी की अध्यक्षता में बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *