श्रीनगर में खेली गई पारंपरिक भस्म होली

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नागेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान भोलेनाथ के साथ पारंपरिक भस्म होली खेली गई। महंत नितिन पुरी ने बताया कि भस्म भगवान शिव को अतिप्रिय है इसलिए यह परंपरा विशेष श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। देर शाम को आयोजित भस्म होली के दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगे। भस्म होली के बाद विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद रंगयात्रा निकाली गई जो सब्जी मंडी, गोला पार्क, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग होते हुए गुरुद्वारा रोड तक पहुंची। रंगयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक होली गीत गाए और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पूरे नगर को होली के रंग में सराबोर कर दिया। दिनभर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *