चमोली()। तहसील जिलासू के अंतर्गत जिलासू आली मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। अब इस मार्ग को खोला जाना है। इस दौरान मार्ग का मलबा आवाजाही के दौरान दूसरे मार्ग पर न गिरे इसलिए लोनिवि पोखरी की ओर से पीएमजीएसवाई के अधीन सेमी पनाई उत्तरों मार्ग को 18 से 28 फरवरी तक आवाजाही के लिए पूर्णत बंद किया है। इस दौरान लोनिवि की ओर से 5, 6 और 7 किमी तक सड़क से मलबा हटाकर इसे आवाजाही के लिए खोला जाएगा। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है। तहसील जिलासू के अंतर्गत ऐरास, झिलोटी, उत्तरों, मस्ट, सरणा, सिवाईं, पनाई आदि गांवों को पोखरी विकासखंड से जोड़ने वाला जिलासू आली मार्ग 2022 में भूस्खलन के कारण जगह-जगह बंद हो गया था। भूगर्भीय वैज्ञानिकों की ओर से सड़क का निरीक्षण करने के बाद सड़क को आवाजाही के लिए असुरक्षित बताया गया था जिसके बाद विभाग किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग चयनित कर रहा है। अब ग्रामीणों की लगातार मांग पर मुख्य अभियंता की ओर से सड़क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लोनिवि पोखरी को अस्थायी रूप से मार्ग खोलने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विभाग की ओर से जगह-जगह पड़े मलबे को हटाया जा रहा है। इसलिए सेमी पनाई उत्तरों मार्ग को 18 से 28 फरवरी तक आवाजाही के लिए पूर्णत बंद किया है। वहीं सड़क खुलने से तहसील जिलासू के कई गांवों को पोखरी विकासखंड तक पहुंचने के लिए कई किमी की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
कोट
जिलासू आली मोटर मार्ग खोलने का काम किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए मार्ग को बंद किया गया है। प्रथम चरण में 28 फरवरी तक काम किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में कार्य किया जाएगा। फिलहाल लोग वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करें। – मोहम्मद तसदीक, सहायक अभियंता लोनिवि पोखरी।