एनसीसी कैडेट्स को पढ़ाया यातायात का पाठ

Spread the love

गब्बर सिंह कैंप में आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: यातायात पुलिस की ओर से गब्बर सिंह कैंप में चल रहे शिविर में एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान कैडेट्स से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम खुद के साथ दूसरों के जीवन को भी बचा सकते हैं।
मंगलवार को गब्बर सिंह कैंप में शिविर का आयोजन किया गया। यातायात निरीक्षक शिव कुमार ने कैडेट्स को यातायात के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि लगातार बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आमजन का जागरूक होना आवश्यक है। दोपहर वाहन चलाने से पहले हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाए। वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही उनके जीवन को खतरे में डाल सकती है। कहा कि नशे में कभी भी वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई भी की जाती है। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कैडेट्स को अपने परिवार व आसपास रहने वाले लोगों को भी यातायात के प्रति जागरूक करने की अपील की। शिविर में कैडेट्स को नशे के प्रति भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *