18 घंटे बाद भारत-नेपाल के बीच यातायात शुरु

Spread the love

चम्पावत। भारत-नेपाल के बीच 18 घंटे बाद शनिवार को यातायात शुरू हो गया है। बीते दिन बारिश से उफनाई शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर दोनों तरफ आवागमन सुचारु किया गया। इससे दोनों देशों के लोगों ने राहत महसूस की है। शुक्रवार को चम्पावत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में जारी बारिश से शारदा नदी का जलस्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच गया था। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बैराज से चौपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद किया गया था। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक पार जाने पर बैराज की सुरक्षा को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाता है। शनिवार सुबह शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम हुआ तो बैराज से यातायात सुचारु किया गया। इससे दोनों देशों के लोगों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *