बागेश्वर में बारिश से 11 सड़कों पर यातायात ठप

Spread the love

बागेश्वर। जिले लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को चटख धूप खिलने से राहत मिली। हालांकि बादलों के बीच सूरज की आंख मिचौली से उमस भरी गर्मी भी झेलनी पड़ी। वहीं हिमालयी गांवों में बिजली, पानी, संचार आदि का संकट अभी बना हुआ है। नगर क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति ना के बराबर हो रही है।
गुरुवार को जिले में सातचौरा-जल्थाकोट किमी दो, कांडा-रिखाड़ी किमी दो, भिड़ी-किमोली किमी दो, भानी-हरसिंग्याबगड़ किमी सात, भयूं-गुलेर किमी दो, कठपुड़ियाछीना- सेराघाट एक और पांच, काफलीगैर-जांठा एक और तीन, जौलकांडे-लेटी किमी तीन, काफलीकमेड़ा किमी चार, सूपी-झूनी किमी तीन और छह और भयूं-गुलेर किमी दो में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए हैं। इससे लगभग 10 हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो गई है। वहीं काफलीकमेड़ा और सूपी-झूनी सड़क एक महीने से अधिक समय से बंद है। लगातार जगह-जगह भारी बोल्डर और मलवा आने से सड़क खोलने में विभाग को काफी दिक्कत हो रही है। वही लोग भी एक महीने से लगातार पैदल चलने को मजबूर है। अपने रोजमर्रा के जरूरी सामानों को लाने के लिए लोग कई-कई किमी चल रहे है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है। सड़को को खोलने का काम किया जा रहा। सूपी-झूनी और काफली कमेडा सड़क में लगातार मलूवा और बोल्डर आ रहे है सड़क जल्द खोल दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *