सोनप्रयाग में हाईवे के 150 मीटर क्षतिग्रस्त भाग पर आवाजाही शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग : अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच में डेढ सौ मीटर क्षतिग्रस्त हाईवे को त्वरित गति से खुलवाने के लिए पोकलैंड मशीन द्वारा निरंतर कार्य किया गया। सोमवार दोपहर तक पोकलैंड मशीन द्वारा इस क्षेत्र में सड़क की कटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 150 मीटर तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। जबकि आगे दो स्थानों पर कार्य जारी है। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने बताया कि यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग में कार्य जारी है। यात्रा मार्ग को ठीक करने के लिए सभी क्षतिग्रस्त स्थानों पर श्रमिकों जुटे हैं। पूरे पैदल मार्ग में 260 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी लिंचौली के गदेरे के पास क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक कर दिया गया है। यहां आवाजाही होने लगी है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर आ रहे मलबे एवं बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हैं उनको भी श्रमिकों द्वारा हटवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पैदल क्षतिग्रस्त मार्ग पर त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *