वाहनों के दबाव से ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

Spread the love

ऋषिकेश(। वीकेंड पर शनिवार को ऋषिकेश शहर में पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। मुख्य मार्ग पर जयराम चौक से लेकर चंद्रभागा पुल तिराहे से दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते हुए नजर आए। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने हरिद्वार बाईपास मार्ग का रुख किया, तो यहां भी इंद्रमणि बडोनी चौक पर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। शनिवार को सुबह से ही साहसिक और अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिए ऋषिकेश में पर्यटक जुटने शुरू हो गए थे। दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से करीब 11 बजे पर्यटक वाहन भारी संख्या में शहर में दाखिल हुए, जिससे जयराम चौक से चंद्रभागा पुल तक जाम के हालात पैदा हो गए। मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ाते ही सवारी वाहनों ने आंतरिक सड़कों का रुख किया, जिससे यहां भी ट्रैफिक बेपटरी हो गया। ब्रांच रूटों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से रोजमर्रा के कामकाज के लिए निकले स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ी रहीं। शहर से मुनिकीरेती का रुख करने के लिए पर्यटक वाहन हरिद्वार बाईपास मार्ग की तरफ पहुंचे, तो इंद्रमणि बडोनी चौक पर भीड़ के चलते उन्हें स्लो ट्रैफिक से जूझना पड़ा। सुबह से लेकर रात आठ बजे तक नगर क्षेत्र ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी ही रही। चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी भी वाहनों के अत्याधिक दबाव की वजह से संकरी सड़कों पर ट्रैफिक सुचारु रखने में बेबस दिखे।मुनिकीरेती रेंगते रहे वाहनमौसम में गर्माहट की वजह से भारी संख्या में पर्यटक मुनिकीरेती में साहसिक पर्यटन के लिए रुख कर रहे हैं, जिसमें मुख्यतौर पर वह राफ्टिंग के लिए आ रहे हैं, जिससे मुनिकीरेती में मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक सड़कों पर पर्यटकों को जमघट नजर आ रहा है। खारास्रोत व आसपास राफ्टिंग कंपनियों के कार्यालय में बुकिंग के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक पर्यटकों भीड़ भी शनिवार को जुटी दिखी। कैलास गेट, जानकी सेतु और रामझूला तिराहे पर दिनभर ट्रैफिक फंसकर गुजरता रहा। जबकि, तपोवन में भी बदरीनाथ हाईवे पर पर्यटक वाहनों की भीड़ से दिनभर ट्रैफिक बेटपरी भी नजर आया।कोटपुलिस यातायात को नियंत्रित रखने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन संकरी सड़कों की वजह से आए दिन जाम की दिक्कतें बढ़ रही हैं। -प्रदीप कुमार, निरीक्षक, यातायात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *