ट्रैफिक वॉलंटियर सुधारेंगे शहर की यातायात व्यवस्था

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को अब ट्रैफिक वॉलंटियर सुधारेंगे। टै्रफिक पुलिस इन वॉलंटियरर्स को प्रशिक्षण दे रही है। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ने पर इनकी मदद ली जा सके और लोगों को जाम के झाम से मुक्ति दिलाई जा सके।
यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोटद्वार शहर के ट्रैफिक वॉलंटियर्स को शहर के व्यस्ततम नजीबाबाद चौक पर ट्रैफिक सिग्नल्स की जानकारी दी गई। साथ ही चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल कर यातायात को सुगम बनाने के सभी उपाय बताए। इसके अलावा वॉलंटियर्स को उत्तराखंड ट्रैफिक आईज एप की सम्पूर्ण जानकारी देकर एप में चालान करना बताया गया। बता दें कि शहर में आए दिन वाहन जाम के झाम से जूझते रहते हैं। पुलिस कई प्लान बना चुकी है, लेकिन कोई भी शहर के यातायात को सुगम बनाने में कारगर साबित नहीं हुआ है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रैफिक वॉलंटियर्स कुछ हद तक इस समस्या से निजात दिला पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *