गैरसैंण क्षेत्र को जोड़ने वाली दो नई बसों से यातायात होगा सुगम

Spread the love

चमोली : ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को सीधे हरिद्वार एवं हल्द्वानी से जुड़ने के लिए इस रूट पर दो नयी बसों को संचालन प्रांरभ हो गया है। इससे गैरसैंण क्षेत्र से हल्द्वानी एवं कीओर जाने वाली सवारियों को सीधे यातायात की सुविधा मिलेगी। बता दें कि नंदा देवी बसे सेवा ने सुबह 5 बजे हरिद्वार से श्रीनगर, कर्णप्रयाग गैरसैंण माईथान बस सेवा प्रारंभ की है। जो लगभग डेढ़ बजे गैरसैंण पहुचेगी। दूसरी ओर जीएमओयू लि ने भी हल्द्वानी से साढे़ पांच बजे डेली बस सेवा प्रारंभ की है जो कि रानीखेत चौखुटिया होते हुये एक बजे गैरसैंण व चार बजे कर्णप्रयाग पहुंचेगी। इन दोनों स्थानों के लिए सीधी बस सेवा प्रारंभ होने से सवारियों को अब टैक्सीयों ने भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। जनप्रतिनिधि लम्बे समय से इन रूटों पर बस संचालन की मांग करती चली आ रही थी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *