गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ी सेरा व बंदरकोट में रात्री को बंद रहेगी आवाजाही

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र रतूड़ीसेरा एवं बंदरकोट में चल रहे भूस्खलन जोन के स्थायी समाधान व ढलान संरक्षण कार्य को संपंन करने के लिए डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रियों ओर वाहनों की सुगम ओर सुरक्षित आवाजाही के लिए यातायात को बंद रखने और खोलने के लिए समय निर्धारित किया है। मार्ग पर रात 09 बजे से प्रात: 06 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑलवेदर परियोजना के तहत सीमा सड़क संगठन की ओर से रतूड़ी सेरा व बंदरकोट स्थित भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट का कार्य गतिमान है। वर्तमान समय में जहां आधा-आधा घंटे तक यातायात को रोक कर आवाजाही संचालित हो रही थी। जिसके चलते स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही थी। वहीं, इस समस्या को देखते हुए डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बीआरओ के आग्रह पर आदेश जारी करते हुए रतूड़ीसेरा व बंदरकोट में भूस्खलन के स्थायी समाधान और ढलान संरक्षण का कार्य को करने तथा यातयात को बंद रखने के लिए समय निर्धारित किया है। जो आगामी 19 दिसम्बर तक लागू रहेगा। यातायात बंद रहने के लिए तय समय के दौरान जीवन रक्षक वाहन, आपातकालीन सेवा वाहन, पुलिस व प्रशासन के वाहनों को उक्त मार्ग पर आवाजाही की अनुमति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *