महाशिवरात्रि पर्व पर वन-वे दौड़ेगा ट्रैफिक

Spread the love

ऋषिकेश()। महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में शिव भक्तों की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक वन-वे व्यवस्था के तहत दौड़ेगा। इसमें हरिद्वार से आने वाले वाहनों को गरुड़चट्टी से एंट्री दी जाएगी, जबकि वापसी करने वाले वाहन गुरुड़चट्टी के नजदीक बाइपास से होते हुए सीधे बैराज पहुंचेंगे। यहां से वाहनों को हरिद्वार की तरफ भेजा जाएगा। नीलकंठ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से जलाभिषेक के लिए लाखों शिवक्तों की भीड़ जुटती है। 15 फरवरी को भी भोलेभक्तों का हुजूम धाम में उमड़ने की संभावना है, जिसके चलते पौड़ी पुलिस ने नीलकंठ मोटर मार्ग व आसपास ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए प्लान बनाया है। पुलिस का वन-वे ट्रैफिक प्लान भीड़ बढ़ने पर लागू होगा। स्वर्गाश्रम में तीन और नीलकंठ धाम के आसपास दो पार्किंग भी पुलिस चिन्हित कर ली हैं। इनमें ही शिव भक्तों के वाहनों का पार्क कराया जाएगा। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पौड़ी पुलिस पड़ोसी जिले टिहरी और देहरादून से भी समन्वय स्थापित कर रही है, जिससे कि न सिर्फ ट्रैफिक, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *