दर्दनाक हादसा : एम्बुलेंस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 7 की गई जान; 1 घायल

Spread the love

सोनितपुर ,। असम के सोनितपुर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर उस समय हुई, जब एक एम्बुलेंस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस ट्यूलिप टी गार्डन क्षेत्र से एक मरीज और उसके परिजनों को लेकर तेजपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जा रही थी। इसी दौरान ढेकियाजुली थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया।
सोनितपुर के एसएसपी मुताबिक, दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना के कारण बाधित यातायात को बाद में बहाल कर दिया गया।
वहीं, एक अन्य हादसे में रूड्डठ्ठस्रद्यड्ड जिले में चार युवकों की मौत हो गई। यह घटना बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास शनिवार रात करीब 8 बजे हुई। बताया जा रहा है कि चारों युवक मोटरसाइकिल से पौड़ी गांव से भैंसवाही गांव की ओर जा रहे थे। पुल से गुजरते समय सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *