दिव्यांका त्रिपाठी की द मैजिक ऑफ शिरी का ट्रेलर जारी, जादू की दुनिया में जाने को हो जाइए तैयार

Spread the love

टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मेकर्स ने अब फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए इस सीरीज के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस सीरीज के टीजर में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जादूगरनी के किरदार में दिखेंगी।
टीवी शो ये है मोहब्बतें में डॉ. इशिता भल्ला का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का लुक वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ के ट्रेलर में एक दम साधारण है, लेकिन जादूगरनी के वेश में आते ही दिव्यांका काफी मिस्टीरियस लगने लगती हैं। ट्रेलर में दिव्यांका को एक मां और एक पत्नी के रूप में भी दिखाया गया है। ट्रेलर के कुछ शॉट्स में जादूगरनी के नॉर्मल लाइफ के सीन्स भी हैं, जिसमें वह अपने पति और बच्चों के साथ स्कूटर में ट्रैवल करती नजर आ रही हैं।द मैजिक ऑफ शिरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 13 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर द मैजिक ऑफ शिरी का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेहरबान, कदरदान, साहिबान, आ रही है शीरी दिखाने असल जिंदगी का जादू।
वहीं, जावेद जाफरी भी इस सीरीज में हैं, जो दिव्यांका की तरह ही एक जादूगर हैं। ट्रेलर में जावेद जाफरी जादूगरनी दिव्यांका की सफलता का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इससे साफ हो रहा है कि सीरीज में जावेद जाफरी नेगेटिव किरदार में हैं। इससे पहले, एक पुरस्कार समारोह में दिव्यांका त्रिपाठी ने द मैजिक ऑफ शिरी के लिए अपना उत्साह साझा किया था। उन्होंने कहा, मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे पूरा यकीन है कि हर कोई इसे पसंद करेगा, और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर इसका आनंद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *