सात दिनों तक प्रभावित रहेंगी ट्रेन की टिकट बुकिंग

Spread the love

नई दिल्ली: रेलवे मंत्रालय की ओर से बताया गया है 14 नवंबर की मध्यरात्रि से अगले सात दिन ट्रेन की टिकट बुकिंग प्रभावित रहेगी। ऐसा यात्री सेवाओं को सामान्य करने और पूर्व-कोविड स्तरों पर चरणबद्ध तरीके से वापस लौटने के लिए किया जा रहा है।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 14 और 15-नवंबर की मध्यरात्रि से 20 और 21 नवंबर की रात तक ट्रेन की टिकट बुकिंग प्रभावित रहेगी। रात 23:30 बजे से सुबह 05:30 बजे तक ट्रेन की सीट बुकिंग नहीं हो पाएगी। मंत्रालय के मुताबिक, इन 6 घंटों (23:30 से 05:30 बजे तक) की अवधि के दौरान कोई पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, रद्दीकरण, पूछताछ सेवाएं आदि) उपलब्ध नहीं होंगी। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पूछताछ सेवाएं जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *