प्रशिक्षण प्राप्त पशु मित्रों ने उठाई नियुक्ति की मांग

Spread the love

चम्पावत। आरसेटी चम्पावत से प्रशिक्षण प्राप्त पशु मित्रों ने गुरुवार को प्रशासन से नियुक्ति की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने तहसीलदार के माध्यम डीएम को ज्ञापन दिया। प्रशिथार्णी पंकज कुमार आर्य के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त पशु मित्रों ने तहसीलदार विजय गोस्वामी को ज्ञापन देकर कहा कि आरसेटी ने जिले के 30 युवाओं को बीते साल 60 दिवसीयघ् प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण में पशुओं का प्राथमिक उपचार, त्रिम गर्भाधान और टीकाकरण से सम्बन्धित सामान्य जानकारी पशु चिकित्सकों ने प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में खाली पड़े पदों पर नियत मानदेय के आधार पर नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी पशुमित्र खाली बैठे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से योग्यतानुसार पशुपालन विभाग में संविदा के पर नियुक्ति की मांग उठाई। इस मौके पर गीता तिवारी, गिरीश ढेक, रमेश चंद्र भट्ट, भूमिका पुजारी, गीता मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *