प्रशिक्षण वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थी नवाजे

Spread the love

चमोली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन रविवार को दीक्षांत समारोह के साथ हुआ। इस दौरान आठ दिवसीय इस वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को ध्वज पोल और ध्वज देकर सम्मानित किया गया। गोमती प्रयाग जनकल्याण परिषद भकुंडा के परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए धर्मजागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्रीातुराज ने कहा कि हिंदुओं के हर घर में संस्कारशाला चलती है। जिससे हमार समाज पौराणिक काल से ही संस्कारित है। उन्होंने सनातन धर्म और सनातनी परंपरा को विश्व का सबसे पौराणिक धर्म और पंरपरा बताया। साथ ही कहा कि पौराणिक काल में विश्व के तमाम लोग भारत में शिक्षा दीक्षा लेने के लिए पहुंचते थे। वर्ग कार्यवाह भरत दानू ने बताया कि वर्ग में स्वयं सेवकों को खेल, योग, आसन, व्यायाम आदि के गुर सिखाकर शारीरिक दक्ष होने के लिए बताया गया। साथ ही आत्म रक्षा के अलावा बौद्घक कार्यक्रमों में स्वदेशी अपनाने, स्वरोजगार बढ़ाने और सनातनी संस्ति के प्रचार प्रसार के टिप्स दिए गए। इस अवसर पर वर्गाधिकारी सुनील आहूजा, मुख्य शिक्षक पूरण सिंह, जिला प्रचारक सौरभ, नगर प्रचारक अंकुश, वर्ग कार्यवाह भरत दानू, बौद्घिक प्रमुख रामेश्वर सती, भानू चंदोला, कमलेश सती, महेंद्र कंडारी, संजय थपलियाल, हर्षवर्धन थपलियाल, गोमती प्रयाग जनकल्याण परिषद के सचिव एसपी बहुगुणा, जगदीश बहुगुणा, सुमित मिश्रा, यश मैखुरी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *