महिलाओं को दिए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

Spread the love

रुड़की। श्री सत्य साईं सेवा समिति के संरक्षक प्रदीप बत्रा और समिति के सदस्यों द्वारा 23वें सिलाई प्रशिक्षण सत्र के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 19 महिलाओं को प्रमाण पत्र, सिलाई किट और सूट प्रदान किया गया। वहीं गांव शंकरपुरी की सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली तीन निर्धन परिवार की मेधावी छात्राओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। इस अवसर पर समिति के संयोजक प्रदीप भंडारी ने बताया की श्री सत्य साईं सेवा समिति पिछले 15 वर्षों से रुड़की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव शंकरपुरी में सिलाई प्रशिक्षण चला रहा है। जहां निर्धन परिवारों की महिलाओं को काम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विकास कार्यक्रम के तहत शंकरपुरी में 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के आध्यात्मिक मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा भी दी जाती है। जिसके लिए श्री सत्य साईं समिति की कविता, प्रियंका और वर्षा इन बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रही हैं। जादूगरों रोड स्थित श्री सत्य साईं के मंदिर में बच्चों ने भजन गायन एवं सांस्तिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस अवसर पर समिति के संरक्षक नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में मुंशीराम अरोड़ा, प्रदीप भंडारी, केके गिरी, प्रदीप सैनी, अनिल वर्मा, संतोष चांदना, पूर्णिमा बुग्गा, सुमन और दीपा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *