बालाकोट में मोटा अनाज उत्पादन को प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के बालाकोट में निधि संस्था की ओर से आयोजित दस दिवसीय मोटा अनाज उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शर्मा ने किया। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष को देखते हुए मोटा अनाज उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था के निदेशक ड़ सुनील पांडेय ने कहा प्रशिक्षण के लिए बालाकोट के अलावा रावलगांव, जजुराली, सुवाकोट और लेलू में पांच कलस्टर बनाए हैं। स्वयं सहायता समूह के 150 लोग हिस्सा ले रहे हैं। षि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और षि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी काश्तकारों को मोटा अनाज उत्पादन की जानकारी दे रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *