आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एक से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेवा योजन विभाग के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र कोटद्वार में आरक्षित वर्ग के छात्राओं के लिए आगामी 1 जनवरी 2024 से छ: माह का टंकण/लिपिक व्यवसाय व एक वर्षीय आशुलिपि व्यवसाय का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है। सहायक सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए साक्षात्कार 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे गोविंदनगर स्थित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में होगा। इंटर अथवा उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय मूल, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षिक योग्यता के अंक पत्रों व प्रमाण पत्रों को मूल रूप में प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण में हिंदी टंकण, आशुलिपि हिंदी, इंटरनेट प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *