स्वयं सहायता समूह की 94 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

Spread the love

हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रामनगर में खाद्य पदार्थ बनाने वाले समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी दी गई। शुक्रवार को रामनगर नगरपालिका के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आदित्य कुमार पांडेय ने प्रशिक्षण दिया। महिला समूह को लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, खाद्य पदार्थों में स्वच्छता और मानकों एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिल्ली की एक सोसाइटी के द्वारा आयोजित किया गया। इसमें 94 महिलाएं शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *