जनगणना के सफल संचालन हेतु कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जनपद रुद्रप्रयाग में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण बीते सोमवार से बृहस्पतिवार (25 मार्च) तक तहसील रुद्रप्रयाग में संचालित किया जा रहा है।
आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर/मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, नितीश रावत (जनगणना निदेशालय देहरादून) द्वारा 16 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन, प्रपत्रों का सही तरीके से उपयोग, डिजिटल माध्यमों के प्रयोग के साथ-साथ भवन गणना एवं व्यक्ति गणना के विभिन्न चरणों को विस्तार पूर्वक समझाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक स्तर पर कार्य की सटीकता सुनिश्चित की जा सके। जनपद में जनगणना का प्रथम चरण (भवन गणना) 24 अप्रैल से 25 मई के मध्य संपन्न किया जाएगा, जिसके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि जनपद प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *