चमोली जनपद के एफपीओ सदस्यों को जीबी पंत में दिया प्रशिक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। चमोली जनपद के जोशीमठ विकासखंड में कार्यरत जनमैत्री संगठन की ओर से चयनित 30 एफपीओ सदस्यों ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी का भ्रमण किया। इस दौरान संस्थान के ग्रामीण तकनीकी परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के शुभारंभ मौके पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं ग्रामीण तकनीकी प्रभारी ड़ अशोक कुमार साहनी ने प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के ग्रामीण तकनीकी परिसर में प्रदर्शित विभिन्न आजीविका वृद्घि एवं पर्यावरण संवर्धन तकनीकों की जानकारी दी। संस्थान के प्रशिक्षण कार्यों से जुड़ने को कहा। डीएस बिष्ट एवं ड़ देवेंद्र चौहान ने प्रतिभागियों को परिसर में प्रदर्शित विभिन्न कम लागत की सरल एवं पर्यावरण मित्र तकनीकों मडलों की जानकारी दी। पिरूल से कोयला, कागज, सजावटी सामान, इत्यादि बनाना, विभिन्न प्रकार की जैविक खाद तैयार करना एकीत मछली पालन, संरक्षित खेती, पलीहाउस आदि के बारे में विस्तार से बताया। ड़क कुशाग्र जोशी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *