पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। पंचायती राज विभाग के सहयोग से पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण संपंन हो गया। इसमें गांवों के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जबकि शत-प्रतिशत विकास लक्ष्यों को 2030 से पहले हासिल करने पर जोर दिया गया। तल्लानागपुर क्षेत्र के न्याय पंचायत चोपता में आयोजित प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश कुमार ने गांवों के शत-प्रतिशत विकास लक्ष्यों को 2030 से पूर्व हासिल करने में प्रधान व वार्ड सदस्यों का अहम योगदान साबित होगा। अधिक से अधिक ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को इस प्रशिक्षण का लाभ होगा। प्रशिक्षक अनूप बडोनी ने बताया कि शत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की अवधारणा के विषय पर वार्ड सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसमें 9 थीम को शामिल करते हुए 17 बिंदुओं पर विशेष चर्चा की। इस प्रशिक्षण में सभी ग्राम प्रधान गणों एवं वार्ड सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वार्ड सदस्य जीतपाल सिंह ने बताया कि वार्ड सदस्यों को प्राथमिकता में नहीं रखा जाता है, साथ ही अगर बेहतर गांव का निर्माण करना है तो वार्ड सदस्यों को मुख्य भूमिका में रखा जाए। शिवालिक एजुकेशन सोशल वेलफेयर हुमन रिसोर्स संस्था के कुलदीप नेगी ने गांवों के विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर अभिवन पन्त, देवेंद्र नेगी, दयाल सिंह रावत, प्रधान कुण्डा दानकोट जीतराज, प्रधान कोलू भोनू सरिता देवी, प्रधान लोदला गीता देवी, मानेंद्र कुमार, रणवीर फरस्वाण, हरीश गुंसाईं, दलेव सिंह, संतोष कुमार, भरत सिंह, प्रेम सिंह नेगी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *