महिलाओं को दिया हर्बल धूप बत्ती बनाने का प्रशिक्षण

Spread the love

 

हल्द्वानी। श्रद्घा महिला एवं बाल विकास संस्था महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है। इसके लिए पुरानी आईटीआई बरेली रोड गौजाजाली में हर्बल धूप बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। यह धूप मंदिरों में चढ़ाए गए फूल, पत्ते, सूखे नारियल, दूर्वा, गाय के शुद्घ देशी घी, गुलाब के पत्ते, बुरांश के फूल आदि से तैयार की गई। संस्था अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर रेनू खुल्बे, मंजू पांडे, प्रियंका सिन्हा, पूजा, अनीता थापा, बीना आर्या, प्रेमा बसखेती, सरिता, दीपिका, पूनम शर्मा, कमला कांडपाल, अन्नू नेगी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *