महिलाओं को दिया धूप और अगरबती बनाने का प्रशिक्षण

Spread the love

नई टिहरी। रानीचौरी में आराधना लद्यु उद्योग में प्रशासन की मदद से धूप और अगरबती बनाने का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जा रहा है। जिससे महिलाओं की आजीविका बढ़ने में मदद मिलेगी। जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि डीएम इवा श्रीवास्तव के प्रयासों से महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्द्धन के उद्देश्य से डीएम इवा श्रीवास्तव ने अपने विवेकाधीन कोष से एक लाख की धनराशि आवंटित की। इस धनराशि से महिलाओं को सामूहिक रूप से लाभान्वित करने के मद्देजनर आराधना लद्यु उद्योग संचालिका सुषमा बहुगुणा ने एक लाख की धनराशि से मशीन क्रय कर ग्रामीणा महिलाओं को धूप व अगरबती बनाने का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के काम से आजीविका संवर्द्धन होगा, साथ ही जिला उद्योग केंद्र ने महिलाओं को अवशिष्ट वस्तुओं से हस्तशिल्प वस्तुओं का निर्माण संबंधी प्रशिक्षण भी यहां पर दिया गया। बताया कि महिला समूह ने इस धनराशि से गाय के गोबर से धूपबत्ती बनाने की मशीन को खरीद कर काम शुरू कर दिया है। महिलाएं स्वरोजगार के लिए यहां पर धूप व अगरबती बनाना सीख रही हैं। जिससे महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *