महिलाओं को गोबर से उत्पाद बनाने का दिया प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में पौड़ी गढ़वाल सीएससीवीएलई स्वायत्त सहकारिता संस्था द्वारा महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने तथा गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को गोबर से बनाएं जाने वाले उत्पादों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया।
संस्था के सचिव मुकेश चंद ने बताया कि 15 महिलाओं को गोबर के दिए, समरानी कप, होली के रंग और धूप बनाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया। कहा कि सबसे पहले उत्तराखंड में संस्था द्वारा इस कार्य को शुरू किया गया था और इसमें मुख्य भूमिका नीलम नेगी नीलकंठ की रही है। संस्था का लक्ष्य है कि वह आने वाले समय में इसे और लोगों तक पहुंचाएंगे तथा इसे आर्थिकी मजबूत करने और गौ सेवा का संरक्षण करने की मुहिम लेकर चल रहे हैं। इस मौके पर सभासद दीपिका मियां, अनिता रावत, मीना लिंगवाल, योगिता, कुसुम खंतवाल, नीलम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *