गढ़वाल विवि में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के उत्तराखंड के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग केंद्र की ओर से शिक्षकों के लिए एनईपी 2020 ओरिएंटेशन एंड सेंसटाइजेशन पर द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सेवारत 10 राज्यों के शिक्षक प्रतिभागी प्रशिक्षण कर रहे हैं।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय का मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर अपना द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में संचालित कर रहा है। कहा कि प्रतिभागी सरकार के इस महत्त्वाकांक्षी उपक्रम से ऑनलाइन लाभान्वित हो सकेंगे। केंद्र की निदेशक प्रो. इंदु पांडेय खंडूड़ी ने बताया कि हमारा केंद्र एनईपी 2020 के विविध पक्षों पर देश भर के विद्वान वक्ताओं को वक्तव्य हेतु आमंत्रित करते हुए शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यक्रम एनईपी 2020 ओरियंटेशन एंड सेंसटाइजेशन प्रोग्राम के शीर्षक से आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत इंडियन नॉलेज सिस्टम, एकेडमिक लीडरशिप गवर्नेंस एंड मैनेजमेंट, स्किल डेवलपमेंट स्टूडेंट डायवर्सिटी एंड इंक्लूसिव एजुकेशन, इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, हायर एजुकेशन एंड सोसायटी तथा हॉलिस्टिक एंड मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन जैसे विविध पक्षों पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर नीपा नई दिल्ली के प्रो. के श्रीनिवास ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। सत्रों का संचालन असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राहुल कुंवर सिंह, डॉ. सोमेश थपलियाल, डॉ. कविता भट्ट ने किया। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *