काठगोदाम डिपो के स्टेशन प्रभारी का ट्रांसफर, आंदोलन खत्म

Spread the love

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो के स्टेशन प्रभारी का ट्रांसफर, आंदोलन खत्म हल्द्वानी(आरएनएस)। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांग को मानते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम नैनीताल मंडल ने काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी धर्मानंद जोशी का ट्रांसफर कर दिया है। मंगलवार को मंडलीय प्रबंधक संचालन पूजा जोशी ने ट्रांसफर के आदेश जारी किए। इसके साथ ही मोर्चा ने अपना आंदोलन भी समाप्त कर दिया है। काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी के तबादले की मांग को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा और काठगोदाम डिपो के एआरएम के बीच बीते सोमवार को एक घंटे तक चली वार्ता विफल होने पर मोर्चा ने 5 दिसंबर से आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद एआरएम की ओर से मंडलीय प्रबंधक को पत्र भेजा गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरएम नैनीताल मंडल पूजा जोशी ने धर्मानंद जोशी का ट्रांसफर नैनीताल बस स्टेशन भवाली डिपो में संबंद्ध कर दिया है। साथ जबकि यातायात निरीक्षक मधुसूदन मिश्रा को काठगोदाम डिपो के स्टेशन अधीक्षक पद पर ट्रांसफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *