2022 में सत्ता में आने पर कांग्रेस बनायेगी पारदर्शी खनन नीति: नेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी एवं प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने नगर निगम के पार्षदों के साथ भाबर क्षेत्र के तेलीस्रोत, लोकमणिपुर, पश्चिमी तथा उत्तरी झंडीचौड का दौरा कर अनियोजित खनन से हो रहे नुकसान का जायजा लिया। पूर्व काबीना मंत्री ने वर्तमान खनन नीति को ग्रामीणों के लिए नासूर बताते हुए तत्काल जनहित में नई पारदर्शी नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को भरोसा दिलाया कि यदि वर्तमान सरकार पारदर्शी खनन नीति बनाने में विफल रही तो आगामी 2022 में कांग्रेस सत्ता में आने पर नई पारदर्शी खनन नीति बनायेगी।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की वर्तमान अव्यावहारिक खनन नीति से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। जन विरोधी एवं अव्यावहारिक खनननीति से वर्तमान में नदियों में मानको के विपरीत कई फीट गहरे गढ्ढे कर दिये गये है। जिससे भारी धन, जन की हानि हो रही है। नदियों की धारा बदलने से किसानों के खेतो में भी भू-कटाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2015-16 में तेलीस्रोत में सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया गया था, लेकिन अनियोजित खनन के चलते उक्त दीवार भी धराशायी हो गयी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप खनननीति को पारदर्शी, बेरोजगारों को रोजगार देने तथा जनता के हकहकूक दिये जाने वाली नीति बनाने की मांग की है। इस मौके पर पार्षदों ने सुरक्षा दीवार पर सवाल उठाते करते हुए कहा कि सुरक्षा दीवार निर्माण के समय पार्षदों ने कई बार क्षेत्रीय विधायक एवं निर्माणदायी संस्था को शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद भी घटिया निर्माण करवाया गया। इस मौके पर पार्षद जगदीश मेहरा, अमित नेगी, सुखपाल शाह, अनिल रावत, प्रेम सिंह बिनवाल, प्रमोद बौंठियाल, महेन्द्र पाल सिंह, गीता सिंह, पूजा देवी, शशिभूषण, विपिन जोशी, मान सिंह, टेक सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *