परिवहन विभाग ने किए जनवरी माह में 46 प्रकार के 699 चालान

Spread the love

रुद्रप्रयाग()। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने जनवरी माह में 46 प्रकार के 699 चालान किए। सबसे अधिक चालान हेलमेट न पहनने और प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वालों के किए गए। वायु प्रदूषण पर 105, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 89 और टैक्स रसीद प्रस्तुत न करने तथा गति सीमा का उल्लंघन करने पर 72-72 चालान किए गए। इसके अलावा दोपहिया वाहन बिना हेलमेट के चलाने पर 43, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के 37, बिना बीमा वाहन चलाने के 29 और परिवहन वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र न होने पर 27 चालान किए गए। वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट न होना (19), प्राधिकृत आदेशों की अवहेलना (18), बिना वैध परमिट परिवहन वाहन चलाना (15) तथा ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन (10) पर भी चालान किए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने, गलत लेन में वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट और बिना रजिस्ट्रेशन वाहन चलाने जैसे मामलों पर भी सख्ती बरती गई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सभी दस्तावेज साथ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *