दीपक शर्मा बने आंदोलनकारी समिति के कोषाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतपुली में शनिवार को राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर दीपक शर्मा को राज्य आंदोलनकारी समिति का कोषाध्यक्ष नियु्रक्त किया गया।
बैठक में सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समस्याओं पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने, चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने, धूम्रपान एवं मध्यपान निषेध को लेकर जागरूकता आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि इस समिति के माध्यम से नयार घाटी क्षेत्र के छूटे हुए आंदोलनकारियों को चिह्नीकरण के लिए संगठन एवं शासन स्तर पर कार्रवाई करने में सहयोग किया जाएगा। बैठक में होशियार सिंह बिष्ट, संरक्षक मंडल के सदस्य रतन मणि भट्ट, उपाध्यक्ष विनोद धस्माना, सचिव आनंद भारती, महामंत्री जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *