पुरोला में चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत

Spread the love

उत्तरकाशी। मोरी से पुरोला की ओर आ रही एक कार पर गुरुवार दोपहर को आंधी-तूफान चलते अचानक दो भारी भरकम चीड़ के पेड़ गिर गए। हादसे में एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकाल सीएचसी पुरोला में उपचार के लिए भर्ती कराया। तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि गुरुवार को मोरी और पुरोला के डेरका से एक किमी पहले मोरी की ओर आंधी-तूफान से अचानक दो चीड़ के पेड़ टूट गए। इस दौरान एक पेड़ चलती कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार सवार 26 वर्षीय आजाद पैन्यूली पुत्र संजय पैन्यूली निवासी ग्राम डेरिका पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई, 25 वर्षीय विकास जोशी पुत्र खुशीराम जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गंभीर रूप से घायल को सीएचसी पुरोला में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *