भूस्खलन से सड़क पर गिरे पेड़, हादसा टला

Spread the love

रुद्रप्रयाग : बीती रात अगस्त्यमुनि विनायकधार में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण चीड़ के पेड़ हाईवे पर गिर गए। शुक्र रहा कि इस दौरान कोई सड़क पर गुजर नहीं रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने रात को ही हाईवे से पेड़ हटाते हुए आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया। हालांकि हाईवे के पास पार्किंग में पेड़ से दो वाहनों को भी क्षति पहुंची है। लगातार हो रही बारिश के चलते अनेक स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। बीती रात अगस्त्यमुनि में थाने के पास विनायकधार में पहाड़ी से भूस्खलन के चलते चीड़ के पेड़ केदारनाथ हाईवे में गिर गए। इस दौरान करीब बनी पार्किंग में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। गनीमत रही कि जिस दौरान पेड़ गिरे उस समय हाईवे पर कोई वाहन आवाजाही नहीं कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत ने बताया कि रात को ही पुलिस द्वारा हाईवे से पेड़ हटा लिए गए थे। दो वाहन पार्किंग में खड़े थे, जिन्हें हल्का नुकसान हुआ है। किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *