त्रिकोणीय सीरीज 2025: स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में लगाया शतक

Spread the love

नईदिल्ली,। त्रिकोणीय सीरीज 2025 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक लगाया है।यह उनके वनडे करियर का कुल 11वां शतक रहा। श्रीलंका के विरुद्ध यह उनके बल्ले से निकलने वाला पहला शतक रहा।
इस बीच उन्होंने प्रतिका रावल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रन की अच्छी साझेदारी भी की।
मंधाना ने अपनी उम्दा फॉर्म जारी रखते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाए।
उन्होंने निरंतर रन बनाने जारी रखते हुए 55 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
इस बीच उन्होंने श्रीलंका के तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों के खिलाफ भी रन बटोरने में सफलता हासिल की।
उन्होंने 92 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
वह 101 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 116 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुई।
मंधाना ने साल 2013 में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 102 वनडे मुकाबलों में लगभग 47 की औसत और 87.67 की स्ट्राइक रेट से 4,473 रन बनाने में सफल रही हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक के अलावा 31 अर्धशतक भी निकले हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 136 रन रहा है। वह साल 2024 में महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं।
यह मंधाना का 11वां वनडे शतक था। अब वह इस प्रारूप में शतकों के मामले में केवल ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (15) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) से पीछे हैं।
यह श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ उनका पहला शतक है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 16 मैचों में 43.85 की औसत के साथ 614 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए हैं।
मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज में उन्होंने 52.8 की औसत से 264 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मुकाबले में 51 रन की पारी खेली थी।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *