प्रतियोगिताओं का ट्रायल 18 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज रायपुर व पिथौरागढ़ में होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी कंडोलिया मैदान में ट्रॉयल 18 अप्रैल से किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज रायपुर के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हाकी, बैडमिंटन, जुड़ो तथा पिथौरागढ़ स्पोट्स कालेज में फुटबाल, बॉक्सिग, एथलेटिक्स खेल का आयोजन किया जाना है। बताया कि विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल 18 अप्रैल सुबह आठ बजे से कंडोलिया मैदान पौड़ी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कक्षा छह में प्रवेश के समय बालक की आयु 10 से कम व 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रायल्स में खिलाड़ी को केवल एक ही खेल में ही प्रतिभाग करना होगा। कहा कि संबंधित खिलाड़ी अपने खेल सामाग्री के साथ ही उपस्थित होंगे। खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड का अधिवासी होना जरूरी है। ट्रायल्स के दौरान किये जाने वाले खेलों की जानकारी खेल विभाग पौड़ी से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *