विक्रांत का ट्रायल: पहला स्वदेशी विमानवाहक युद्घपोत समुद्र में उतरा

Spread the love

नई दिल्ली , एजेंसी। आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया के तहत तैयार हुए देश के पहले विमानवाहक युद्घपोत विक्रांत का समुद्री परीक्षण बुधवार से शुरू हो गया। यह ट्रायल के लिए समुद्र में उतरा। जुलाई में इसके तटीय परीक्षण सफल रहे थे। उम्मीद है कि परीक्षण सफल रहे तो विक्रांत 2022 में नौसेना की ताकत और बढ़ाएगा।
रक्षा मंत्रालय कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी(पी71) विक्रांत के समुद्री परीक्षणों की शुरुआत हो चुकी है। ट्वीट में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट कैरियर का स्वदेशी निर्माण आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के लिए देश की खोज में एक जबरदस्त उदाहरण है।
नौसेना ने इसे देश के लिए श्गौरवान्वित करने वाला और ऐतिहासिकश् दिन बताया है। नौसेना ने कहा है कि, भारत उन चुनिंदा देशों में शुमार हो गया है, जिसके पास स्वदेश में डिजाइन करने, निर्माण करने और अत्याधुनिक विमानवाहक जहाज तैयार करने की विशिष्ट क्षमता है।
आईएनएस विक्रांत के नाम पर किया
पहले स्वदेशी युद्घपोत विक्रांत का नामकरण आईएनएस विक्रांत पर किया गया है। आईएनएस विक्रांत ने 1971 युद्घ में निर्णायक भूमिका निभाई थी। यह अब रिटायर हो चुका है। नए स्वदेशी युद्घपोत का नाम आईएसी पी71 विक्रांत रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *