जनजाति के नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

Spread the love

रुद्रपुर। चकरपुर मंडल कार्यक्रारिणी ने बनकटिया, गांगी, खस्सीबाग क्षेत्र के जनजाति के जन प्रतिनिधियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक का एक वर्ष का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा। विधायक ने खटीमा की उपेक्षा की और क्षेत्र में भी आना बंद कर दिया है। जिससे निराश होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। रविवार को ग्राम गांगी में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधायक रहते हुए बहुत काम कराए। आज वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इस दौरान गांगी खस्सीबाग के पूर्व ग्राम प्रधान मोले सिंह राणा, पूर्व ग्राम प्रधान बनकटिया बीना राणा, गांगी प्रधान बाल किशन राणा, मुन्ना सिंह राणा, प्रकाश राणा, रामचंद्र राणा, दिनेश राणा ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां पूर्व जिपं रवींद्र राणा, गौरव सोनकर, विक्रम भाट, कमल दीप राणा, गणेश चौसली, भवानी भंडारी, संदीप राणा, रबिन चंद, कमला राणा, रामदास राणा, महेश राणा, तेज सिंह महर, हनुमान ज्याला, भग्गी सिंह राणा, जयराम, ध्यान सिंह राणा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *