जनजाति समाज शक्तिपीठ इलाबास प्राचीन मंदिर में बनाएगा प्रवेश द्वार

Spread the love

काशीपुर। शक्तिपीठ इलाबास प्राचीन मंदिर में श्रद्धेय राजा जगतदेव के नाम से एक प्रवेश द्वार और एक 151 किलो का घंटा पूरे बुक्सा समाज के सहयोग से लगाया जा रहा है। जनजाति समाज के अमर सिंह ने बताया कि गांव इलाबास देवल जिला पीलीभीत में शक्तिपीठ इलाबास प्राचीन मंदिर स्थित है। इस मंदिर में जनजाति समाज की बेहद आस्था है। समाज के लोगों द्वारा इस मंदिर में श्रद्धेय राजा जगतदेव के नाम से एक प्रवेश द्वार और एक 151 किलो का घंटा पूरे बुक्सा समाज के सहयोग से लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक काम में सहयोग करने वाले बुक्सा समाज के प्रत्येक गांव का नाम वहां पत्थर पर लिखा जाएगा जो सदियों तक याद रहेगा। बताया कि इलाबास वाली माता के मेले में प्रति वर्ष बुक्सा समाज के प्रत्येक गांव से विशाल संख्या में लोग वहां जाते हैं और ये परम्परा सदियों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग जो इसमें सहयोग करना चाहें वह आगे आ सकते हैं। मौके पर इलाबास मंदिर के महन्त कृष्णा नंद गिरी, बाबू सिंह तोमर, गोविन्द सिंह, सोमल सिंह, मदन सिंह, अमर सिंह, सूरज सिंह, विजय सिंह, करम सिंह, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *