जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: सात तरुण युवाओं की 22 वीं पुण्य स्मृति पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
विकास खण्ड पोखड़ा के राजकीय आई टी आई सभागार में 22 पुण्य स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन राज्य आंदोलनकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सदस्य बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पुष्कर जोशी और उनके परिवार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि शान्ति देवी अध्यक्षा जिला पंचायत पौड़ी और विशिष्ठ अतिथि पोखड़ा ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी, दयाल सिंह विष्ट पूर्व प्रमुख बीरोंखाल, बीजेपी जिला अध्यक्षा सुषमा रावत, बीजेपी पौड़ी प्रभारी विजय कपरवाण, बीजेपी जिला महामंत्री शशि रतूड़ी रहे। कार्यक्रम में पुण्य आत्माओं को के लिए शांति की कामना की गई। इस दौरान नूतन तनु पंत, अनूप, हरिपाल विष्ट, सुधीर सुंदरियाल, जय प्रकाश नवानी, चंद्रभान प्रकाश, विभूति जोशी, रमेश बोडाई को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौर सिंह रावत ने की ओर मंच संचालन महिपाल सिंह द्वार किया गया। इस मौके पर इस मौके पर रामेंश्वरी देवी जोशी, पुष्कर जोशी, बबीत रावत, प्रभु शरण बुडाकोटी, संजय जोश, बसंती लाल, शैलेंद्र दर्शन, महेंद्र रावत, सुमन ढोंढियाल, धर्मेंद्र सिंह, सरोजनी देवी, मैत्री प्रकाश, शशि चन्द्र रतूड़ी आदि मौजूद रहे।