अंकिता भंडारी को दी कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : आइसा छात्र संगठन की ओर से सोमवार देर शाम को गढ़वाल विवि गेट पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के एक वर्ष बीतने पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की एवं सरकार से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की। मौके पर भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि बड़े दु:ख की बात है कि एक वर्ष बाद भी पहाड़ की बेटी को न्याय नहीं मिल पाया है। यह प्रदेश सरकार का नारी सुरक्षा के प्रति उदासीन रवैया दर्शाता है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोबिन सिंह असवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली, समरवीर, प्रियंका खत्री, हिमांशी नौटियाल, उदित कुमार, अतुल सती, बीना, आशुतोष नेगी, प्रत्युष आदि मौके पर मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *