पूर्व काबीना मंत्री चंदन राम दास को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी व गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की ओर से पूर्व काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति की लिए प्रार्थना की गई।
शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर चंदन राम दास की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। कहा कि प्रदेश के समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री रहते हुए चंदन राम दास ने बेहतर कार्य किया। भाजपा संगठन की मजबूती के लिए दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर स्व. चंदन राम दास के विचारों को आगे बढ़ाना होगा। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, हरि सिंह पुंडीर, प्रेमा खंतवाल, महेश जुगरान, सुरमान सिंह रावत, उमेश बिष्ट, मनमोहन द्विवेदी, शुभम कंडवाल, महिपाल सिंह रावत, पूनम भंडारी, रेखा सुंदरियाल, संजू द्विवेदी, प्रेम सिंह नेगी, गजेंद्र मोहन धस्माना आदि मौजूद रहे। वहीं, गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की ओर से पूर्व काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पूरा जीएमओयू परिवार चंदन दास राम के परिवार के साथ खड़ा है।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *