जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखंड आंदोलन के पुरोधा व फील्ड मार्शल के नाम से प्रसिद्ध पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को उत्तराखण्ड के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
उत्तराखंड राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिवाकर भट्ट के निधन पर बुधवार को यहां सतपुली में राज्य आंदोलनकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि उत्तराखंड की लड़ाई के लिए सदैव उनके बलिदान को आंदोलनकारी और उत्तराखंड की जनता हमेशा याद रखेगी। श्रद्धाजंलि देने वालों में चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी न्यारघाटी समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा, जगदीश बिष्ट, विनोद धस्माना, होशियार सिंह बिष्ट, व्यापार संघ सतपुली अध्यक्ष जयदीप नेगी शामिल थे।