जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत (कुट्टी भाई) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, सांसद अनिल बलूनी, विधायक राजकुमार पोरी व जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने गहरा दु:ख जताया है। जिला पंचायत सदस्य कलुंण भरत रावत ने बताया कि नरेंद्र सिंह रावत पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका उपचार दिल्ली से किया जा रहा है। बीते रविवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को तिरपालीसैंण स्थित पैतृक घाट में उनकी अंत्येष्टि हुई। वे करीब 56 साल के थे। वे अपने पीछे पत्नी/पूर्व प्रमुख मंजू रावत व दो बेटों को छोड़ गए हैं। वहीं नरेंद्र सिंह रावत के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिपाल नेगी आदि मौजूद रहे।