पूर्व नपं अध्यक्ष अग्रवाल को दी श्रद्घांजलि

Spread the love

नई टिहरी। तीर्थनगरी देवप्रयाग में विकास के नए आयाम स्थापित करने वाले दिवंगत नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को याद करते हुए विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने संगम स्थल पर श्रद्घांजलि दी। इससे पूर्व अग्रवाल के परिजनों ने उनकी अस्थियां यहां गंगा में प्रवाहित की। 62 वर्षीय राजेश अग्रवाल का बीती 12 अगस्त को देहरादून में निधन हो गया था। उनके पुत्र मनीष, नितिन अग्रवाल,भाई अजय, संजय ने उनका अस्थि कलश देवप्रयाग लाया। गुरुवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व़ राजेश अग्रवाल के निधन पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। संगम स्थल देवप्रयाग में नगर पालिका अध्यक्ष ष्ण कांत कोटियाल, पूर्व सभासद विकास ध्यानी, श्री रघुनाथ मंदिर समिति सचिव विजय जोशी, सस्त महाविद्यालय प्रधानाचार्य ड़ शैलेंद्रनारायण, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत, विनोद पंडित , सुरेंद्र पालीवाल, राहुल कोटियाल, जमुना प्रसाद डबराल, सुरेश पंत, मनीष भट्ट, विधि कर्नाटक, ओमप्रकाश आदि ने उन्हें पुष्पांजलि दी। तीर्थ पुरोहितों, नगर पालिका कर्मियो एवं समस्त पर्यावरण मित्रों ने स्व़ अग्रवाल को विकास पुरुष बताते हुए यहां भावभीन श्रद्घांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *